Site iconSite icon AR Live News

चिरंजीवी योजना : रविवार को होगी ग्राम और वार्ड सभाएं

mokshi make your home better with our best appliancesmokshi make your home better with our best appliances

हाथों-हाथ होगा रजिस्ट्रेशन

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। चीरंजीवी योजना से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके। इस मकसद से 2 अक्टूबर को सभी पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभा और कस्बों में वार्ड सभाएं होगी।

सीएमएचओ डॉ. प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में नि:शुल्क श्रेणीयों के अलावा अन्य सभी परिवार केवल 850 रूपयें के प्रिमियम देकर योजना में अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभाग पूरी कोशिश कर रहा है की जिले के सभी परिवारो का इस योजना में रजिस्ट्रेशन हो जाये जिससे कि व्यक्ति को बिमारी के इलाज पर पैसे खर्च ना करने पड़े।

जिले में अब तक 30 हजार से अधिक लोगो ने कैशलेस उपचार प्राप्त किया

सीएमएचओ डॉ. प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि चिरंजीवी योजना के तहत जिले में अब तक 30 हजार से अधिक लोगो ने बिल्कुल कैशलेस उपचार प्राप्त किया है। इन परिवारो के इलाज पर 30 करोड़ 37 लाख 87 हजार रूपये इस योजना में वहन किये गये है। योजना में 1633 बिमारीयों के पैकेज है तथा कैशलेस उपचार का लाभ प्रदेश के 1600 से अधिक प्राईवेट व सरकारी चिकित्सा संस्थानो पर लिया जा सकता है। योजना के तहत किसी भी प्रकार शिकायत या सहायता के लिये राज्य सरकार ने नि:शुल्क टोल फ्री नम्बर 181 जारी किया है।

Exit mobile version