Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद व नाथद्वारा क्षेत्र में मजबूत होगी चिकित्सा सुविधा

highlight inverter bulbhighlight inverter bulb

सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन भी बनेंगे

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। नाथद्वारा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के प्रयास से राजसमंद व नाथद्वारा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के लिए विभिन्न स्वीकृतियां जारी हुई हैं।

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लिए 26 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं। नए भवनों को निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होगा।

इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेलमगरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोशीवाडा, खमनोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उथनोल देलवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा, रेलमगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मचिंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धायला, खमनोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिलुंड, रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरज, रेलमगरा के नए भवन निर्माण के लिए करीब 27 करोड रूपए की स्वीकृति हुई हैं। दिनेश एम जोशी ने बताया कि सीपी जोशी इन कार्यों के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।

Exit mobile version