राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को राजसमंद दौरे पर रहे।
राजसमंद पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कटारिया की अगवानी की।
अल्प प्रवास के दौरान कटारिया ने स्थानीय पदाधिकारियों से राजनीतिक चर्चा भी की। जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, उपाध्यक्ष अशोक रांका, नर्बदा शंकर पालीवाल,भैरूलाल नंदवाना, प्रहलाद वैष्णव हिम्मत कुमावत मौजूद थे।

