Site iconSite icon AR Live News

गोमती चौराहा-उदयपुर फोर लेन पर नहीं रहेंगे ब्लैक स्पॉट

Gomti Chauraha-Udaipur Four Lane black spotsGomti Chauraha-Udaipur Four Lane black spots

लालबाग व नाथूवास दुर्घटना क्षेत्र में बनेंगे अंडरपास

राजसमन्द(एआर लाइव न्यूज)। गोमती चौराहा-उदयपुर फोर लेन पर मौजूद ब्लैक स्पॉट की समस्या का जल्द समाधान नजर आएगा। इसके लिए नेशनल हाइवे ने ठेकेदार को कार्यादेश भी जारी कर दिया हैं।

सांसद दीया कुमारी ने जनहित में इसको बड़ा और जरूरी काम बताते हुए कहा है कि ब्लैक स्पॉट की समस्या खत्म होने से इस फोर लेन पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के गोमती चौराहा-उदयपुर खंड के फोर लेन पर 12 ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए दीर्घकालीन उपाय करने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय ने ठेकेदार को कार्यादेश दे दिया हैं और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

ब्लैक स्पॉट को लेकर कई शिकायतें मिल चुकी थी

सांसद ने बताया कि ब्लैक स्पॉट को लेकर कई शिकायतें मिली थी उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने के बाद अब यह काम शुरू होने वाला हैं। राजसमंद से लालबाग और अमरख महादेव से अम्बेरी पुलिया तक लगभग 30.50 किमी के लिए आरसीसी ड्रेन के साथ 7.0 मीटर चौड़ाई की सर्विस रोड़, 5 स्थानों पर फूट ओवर ब्रिज, पिपरड़ा चुंगी नाका, गुंजोल, देवथड़ी मोड़, पसुंद नाका, केलवा थाने के सामने, संपूर्ण परियोजना पर एंटी ग्लेयर स्क्रीन का प्रावधान, नाथूवास में वाहन अंडरपास, लाल बाग में वाहन अंडरपास, शेल्टर लेन का निर्माण होगा। ब्लैक स्पॉट स्थानों पर सडक़ सुरक्षा संकेत, अमरख महादेव मंदिर से अम्बेरी पुलिया तक वक्र सुधार के कार्य शीघ्र शुरू होंगे।

Exit mobile version