Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : शक्तिपीठों पर भक्तों की कतारें,गरबा पांडालों की रौनक भी जमने लगी

garba in rajsamandgarba in rajsamand

राजसमन्द(एआर लाइव न्यूज)। नवरात्रि पर जिले में शक्तिपीठों पर धीरे धीरे भक्तों की आवाजाही बढऩे लगी हैं। दूसरी तरफ गरबा पांडालों की रौनक भी जमती नजर आने लगी हैं।राजनगर सहित राजसमंद जिले के कई गांवों, कस्बों में गरबा पांडालों में धीरे धीरे रौनक जमती नजर आने लगी हैं।

कोरोना काल के चलते दो साल बार गरबा करने की अनुमति मिलने से बच्चों और युवाओं मेंं पांडाल में डांडिया खेलने के लिए प्रति उत्साह ज्यादा बना हुआ हैं। कांकरोली, गांधी पार्क पुरानी सब्जी मंडी में श्रीलालन ग्रुप द्वारा आयोजित दस दिवसीय महागरबा रास में धीरे धीरे लोगों की संख्या बढऩे लगी हैं। श्रीलालन ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बेस्ट गरबा के लिए वर्धनी पुरोहित व सरोज जैन, संगीता कोठारी,अनिता पालीवाल व स्मार्ट किट्टी की टीम का अभिनंदन किया।

नवरात्रि में यह गरबा गीत भी खूब पसंद किया जा रहा, वीडियों के लिए लिंक पर क्लिक करें

कई राउंड में हो रहा गरबा, हर बार दिख रहा नया जोश

गरबा पांडालों में कई राउंड किए जा रहे हैं। कई जगह बच्चों के लिए, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग अलग राउंड रखे जा रहे है। हर राउंड में गरबा खेलने वालों का जोश बढ़ा हुआ नजर आ रहा हैं। आयोजक मंडल के सदस्य सुविधा को देखते हुए अलग अलग राउंड में गरबा करवाने पर भी ध्यान दे रहे है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पांडाल में आने का मौका मिल रहा हैं और व्यवस्था भी बनी रहती हैं।

Exit mobile version