कोरोना काल के चलते दो साल बाद मिला गरबा खेलने का मौका
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को भी राजसमंद जिले में देवी मंदिरों, शक्तिपीठों पर सुबह से ही श्रद्धालूओं की चहल पहल बनी रही। इधर पहले दिन सोमवार को राजनगर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक गरबा पांडालों में डांडिया खेलने वालों की भीड़ लगी रही।
कोरोना काल के चलते दो साल बाद नवरात्रि में गरबा होने से बच्चों के साथ ही युवाओं में भी उत्साह नजर आ रहा हैं। पांडालों में राजस्थानी, गुजराती व रिमिक्स गरबा गीतों पर थिकरते बच्चों व युवाओं के जोश से नौ दिनों तक गरबा पांडालों में भीड़ और बढऩे की उम्मीद नजर आ रही है।
गरबा गीतों के लिए वीडियो पर क्लिक करें
डांडिया के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत भी होगी
झौर के सदर बाजार में जयसियाराम युवा मित्र मंडल व ग्रामवासियों की तरफ से आयोजित नवरात्री महोत्सव में उत्साह नजर आ रहा है। मंगलवार से कई गरबा पांडालों में डांडिया के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत भी होगी। आयोजन मंडल ने इसकी तैयारी भी कर दी हैं।

