राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर आंजना देवगढ़ स्थित श्री आंजनेश्वर महादेव में सम्पन्न हुआ। चंद्रभान सिंह मोयना ने बताया कि 23 सितंबर से 26 सितंबर तक चले शिविर में प्रभारी भंवर सिंह बेमला ने बालकों को कहा कि इस शिविर में सीखी अच्छी बातों को जीवन में ढाल कर श्रेष्ठ नागरिक बने। बेमला ने कहा कि भविष्य में जहां भी शिविर लगे उसमें सक्रियता से और ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो।
समापन अवसर पर रणवीर सिंह लसानी अध्यक्ष,राजपूत सेवा संस्थान जगदीश,पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह लसानी, प्रेम सिंह चंवला रेल का खेड़ा, सुरेन्द्र सिंह रूद चित्तौडग़ढ़, स्वरूप सिंह बिजेरी, बीकानेर, नवल सिंह सांपनी जालोर, शूरवीर सिंह सोडावास राजसमन्द भी मौजूद थे।
125 स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया
शिविर में बौद्धिक, खेल, योग चर्चाओं के माध्यम से क्षत्रियोचित संस्कारों का सीखाने का प्रयास किया गया। शिविर में राजसमन्द जिले सहित उदयपुर, पाली, चित्तौडग़ढ़, बीकानेर, जैसलमेर,जालोर, प्रतापगढ़, सीकर व भीलवाड़ा से करीब 125 स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर की व्यवस्था में राजपूत सेवा संस्थान के नीमझर प्रान्त, जय सिंह नीमझर, अजीत सिंह लसानी, चन्द्रभान सिंह मोयणा, शिव दर्शन सिंह, ओम सिंह पालवास सीकर, अजयपाल सिंह लसानी, कुलदीप सिंह ताल, प्रवीण सिंह लसानी का सहयोग रहा।

