Site iconSite icon AR Live News

यूएस-पाक के F-16 पैकेज पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर का जवाब: आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं..

s jaishankar said in washington on US Package for Pak f 16 fighter planes jaishankar said in washington on US Package for Pak f 16 fighter plane

वाशिंगटन,(एआर लाइव न्यूज)। पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए पैकेज के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया है, उन्होंने यूएस और पाक के संबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस्लामाबाद के वॉशिंगटन के साथ संबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं।

वाशिंगटन में इंडियन अमेरिकन कम्यूनिटी के एक कार्यक्रम में एस जयशंकर ने कहा कि यूएस और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर अमेरिका को चिंतन करना चाहिए कि इससे उनको क्या फायदा मिल रहा है और भविष्य में ये रिश्ते कितने मजबूत हो सकेंगे।

पैकेज को लेकर अमेरिका की तरफ से आए बयान पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा अगर आप कहते हैं कि आतंकवाद को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया हो, तो ऐसा कह कर आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं, क्योंकि आप F-16 जैसे ताकतवर विमान की बात कर रहे हैं। आप जानते हैं कि इन विमानों को कहां तैनात किया जा सकता है और इनसे कितनी तबाही मचाई जा सकती है।

एस जयशंकर ने कार्यक्रम में द वाशिंगटन पोस्ट सहित मुख्य धारा के अमेरिकी मीडिया की भारत के पक्षपातपूर्ण कवरेज की आलोचना की है।

Exit mobile version