राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर इन दिनों गांवों में चुनावी माहौल बना हुआ हैं।
ग्राम सेवा सहकारी समिति झौर के चुनाव में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी गिर्राज प्रसाद, व्यवस्थापक नारायण लाल जाट की देखरेख में हुए चुनाव में नारायण लाल गाडरी अध्यक्ष, गोपाल जाट उपाध्यक्ष बने जबकि मनोहर लाल, प्रकाश भील, कमला देवी, केसर कंवर, प्रेम सिंह, गोकुल जाट, शंकरलाल लोहार, रामलाल गोपीलाल, मुकुंद व माधव सिंह सदस्य निर्वाचित हुए। शिवचरण सिंह चौहान, जगदीश चंद्र शर्मा, मदन गाडरी, संजय शर्मा, शंकर जाट, गोपाल जाट, गिरधारी गाडरी,पन्ना खेड़ा सहकारी समिति चतर सिंह अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाटोली में देराश्री बने अध्यक्ष
भाटोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव में कुंतेश्वर देराश्री निर्विरोध अध्यक्ष और छगनलाल देराश्री उपाध्यक्ष चुने गए। दोनों ही पदों के लिए एक,एक नामांकन ही प्रस्तुत हुआ था। चुनाव अधिकारी उदयलाल मीणा ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, भाटोली व्यवस्थापक कैलाश जायसवाल, रोशनलाल कुमावत, विक्रम सिंहभाटी सहित कई लोग मौजूद थे।

