Site iconSite icon AR Live News

आमेट : पालिका के मेले में कांची सिंह ने दर्शकों को खूब झुमाया

amet melaamet mela

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। आमेट में नगर पालिका द्वारा आयोजित 5 दिवसीय सांस्कृतिक मेले में ये रिश्ता क्या कहलाता हैं कि अदाकारा कांची सिंह ने दर्शकों को खूब झुमाया।

दर्शकों के इंतजार के बीच करीब एक घंटे बाद जैसे ही कांची सिंह स्टेज पहुंची कि हुटिंग शुरू हो गई। इसके बाद जैसे ही कांची सिंह ने प्रस्तुतियां देनी शुरू की दर्शक मस्ती में झुमते नजर आए। कांची सिंह और उनके डांस ग्रप ने रिमिक्स गानों की कॉकटेल प्रस्तुतियां दी तो खासकर युवा दिल भीड़ में थिरकते दिखे।

सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई

कार्यक्रम समाप्ति बाद कांची सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। सेल्फी लेने वालों की बढ़ती भीड़ के चलते पुलिस जवान भी व्यवस्था संभालने काफी मशक्कत करते नजर आए।पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा व पार्षदों सहित कई गणमान्य नागरिक मेले में शामिल हुए।

Exit mobile version