Site iconSite icon AR Live News

कुंवारिया मेला 1 अक्टूबर से : तैयारियां शुरू

Kunwaria Mela from 1st OctoberKunwaria Mela from 1st October

लम्पी वायरस के चलते पशुओं को लाने पर रहेगा प्रतिबंध

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जिले के कुंवारिया में जोयडा भेरू जी बावजी का पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेला 1 अक्टूबर से शुरू होगा। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

गुरुवार को प्रधान अरविंद सिंह व राजसमंद विकास अधिकारी नीता पारीक सहित कई जनप्रतिनिधि मेला स्थल पर पहुंचे और तैयारियां देखी। पारीक ने बताया कि 26 सितंबर से मेले के लिए स्थान आवंटन होगा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर शुक्रवार दोपहर बैठक होगी। लम्पी वायरस की बीमारी को देखते हुए इस बार लोगों को पशु लेकर मेले में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान में मेला स्थल पर सबसे पहले साफ सफाई और रंगरोगन पर ध्यान दिया जा रहा हैं।

मेले मेंं मनोरंजन के लिए सर्कस भी होगा

पांच दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और लोगों के मनोरंजन के लिए डोलर-चकरी लगाने के साथ ही सर्कस भी होगा।मेले की तैयारियों का जायजा लेते समय कुंवारिया सरपंच ललित श्रीमाली, सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी, महेश आचार्य,केशव लाल सालवी,राजेंद्र आचार्य, पशुपालन विभाग के कांतिलाल बामणिया, विजय प्रकाश सनाढ्य, कृषि पर्यवेक्षक माया साहू, ग्राम विकास अधिकारी महावीर सिंह सहित भी मौजूद थे।

Exit mobile version