Site iconSite icon AR Live News

नाथद्वारा : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, खुली जेल से फरार होकर की थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Nathdwara Blind Murder newsNathdwara Blind Murder news

गिरफ्तार आरोपी मृतक की बहन पर शादी का बना रहा था दबाव

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले की नाथद्वारा पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए खीम सिंह की हत्या के आरोप में देवीसिंह को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी देवी सिंह पहले से ही हत्या के मामले में खुली जेल में रहकर उम्र कैद की सजा काट रहा था और हत्या करने के लिए ही वह खुली जेल से फरार हुआ था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मुल्जिम देवी सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 35 साल निवासी परावल थाना खमनोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक खीम सिंंह आरोपी की बहन से जबरदस्ती शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। हत्या के एक मामले में खुली जेल में बंद देवी सिंह इसी विवाद के कारण जेल से फरार हुआ और उसने 11 अगस्त को खीम सिंह की हत्या कर गुंजोल इलाके में खंडहर में शव को फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि 13 अगस्त को 2022 को नाहरसिंह पुत्र मेघसिंह निवासी मादरेचा का गुड़ा थाना खमनोर ने खीम सिंह उर्फ अजय सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि आखिरी बार मृतक खीम सिंह को चश्मदीदों ने देवी सिंह के साथ देखा था। पुलिस ने उसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपी को धरदबोचा। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस ऑफिसर स्कीम में लेकर आरोपी को जल्द सजा दिलवाने का प्रयास कर रही है।

आरोपी को पकडऩे में पुलिस की इस टीम की रही मेहनत

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में पूर्ण सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, भगवत सिंह, उप निरीक्षक, अशोक कुमार, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह हैंड कांस्टेबल, अर्जुन सालवी, नरेंद्र कुमार, राधेलाल व हमेर सिंह कॉन्स्टेबल। पुलिस की इस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा और नाथद्वारा डिप्टी छगन पुरोहित के सुपरविजन में यह सफलता हासील की।

आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

पुलिस ने बताया कि देवीसिंह पिता भंवरसिंह जाति राजपूत निवासी परावल थाना खमनोर जुलाई 2012 में हुई लूट व हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। थाना खमनोर में 29 जुलाई 2012 को प्रार्थी धन्नाराम पिता लदूर जी गमेती उम्र 40 साल निवासी परावल थाना खमनोर ने रिपोर्ट दी कि उसकी माता नोजीबाई जो परावल मे अमीन शाह के यहां काम करती है। उसको किसी ने घर में पैर काटकर चांदी की कडिय़ा कोई अज्ञात बदमाश लेकर चला गया जिसमे नोजीबाई की मृत्यु हो गई।

तब पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात मुल्जिम देवीसिंह पिता भंवरसिंह जाति राजपूत निवासी परावल थाना खमनोर को गिरफ्तार किया था। तब आरोपी से आलाये जरर व चांदी की कडिया बरामद की गई। पुलिस ने उस मामले में न्यायालय में चालान पेश किया था और न्यायालय द्वारा आरोपी देवीसिंह को उस समय आजीवन कारावास से दण्डित किया था।

Exit mobile version