Site iconSite icon AR Live News

राजसमन्द : मगरा विकास योजना में 127 लाख के 51 काम स्वीकृत

highlight advertisementhighlight advertisement

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। मगरा विकास योजना में राजसमंद पंचायत समिति क्षेत्र में 126.60 लाख रुपए के 51 कार्यों को स्वीकृति दी गई है। 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि सीसी सड़क निर्माण के 32 कार्यों के लिए 101 लाख रुपए, कक्षा कक्ष व विद्यालय चारदीवारी निर्माण के 2 कार्यों के लिए 8 लाख रुपए, पुलिया निर्माण के कार्य के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत हुए है।

विधायक ने बताया कि सार्वजनिक स्नान गृह निर्माण की एक कार्य के लिए 3 लाख रुपए, श्मशान घाट विकास के 1 कार्य के लिए 3 लाख रुपए,हैंडपंप संस्थापन के दो कार्यों के लिए 1.60 लाख रुपए, पाइप लाइन विस्तार कार्य के लिए 3 लाख रुपए, नाला निर्माण के एक कार्य के लिए 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

प्रस्ताव के मुकाबले कम स्वीकृति मिली

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजनीतिक भेदभाव के कारण राजसमंद क्षेत्र के लिए बहुत कम स्वीकृतियां दी गई है। उन्होंने क्षेत्र की सभी पंचायतों के लिए 8 करोड़ रुपयों से अधिक के प्रस्ताव भिजवाए थे, लेकिन स्वीकृति मात्र सवा करोड़ रुपए के कार्यों की दी गई है। 

Exit mobile version