Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद: समाज की उन्नति के लिए एकजुट हो रहे युवा

rajsamand newsrajsamand news

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जिले के रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर राजसमंद युवा सैन समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक में समाज की उन्नति के लिए युवाओं की एकजुटता पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर महेश सैन को सैन समाज युवा राजसमंद का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिऐ सभी युवा संगठित होकर प्रयास करेंगे व समाज की उन्नति में योगदान देंगे। सभी युवा मिलकर समाज मे फैली कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करेंगे। छात्रावास निर्माण में सहयोग, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार में सहयोग व प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनकी कला को निखारने का कार्य किया जाएगा।

उपाध्यक्ष कमलेश सैन सेमा, सचिव गोर्वधन सैन सोनियाना, कोषाध्यक्ष प्रमोद सैन कांकरोली, संगठन मंत्री नानालाल सैन शिशवी, व्यवस्था मंत्री उदय सेन पुटोल, पिंटू विजयवास्पति, सूचना मंत्री जितेंद्र सेन मोही को मनोनीत किया गया।

कुकड़ा में क्रमोन्नत स्कूल का लोकार्पण : बरगा जी राणा व वीरनराजी पर बनेगी सराय

भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने बुधवार को कुकड़ा में नव क्रमोन्नत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। विधायक रावत ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने कई सुविधाएं दे रही है। इस दौरान विधायक रावत ने बरगा राणा व वीरनराजी स्मार्क पर नवीन स्वीकृत विश्रांतिगृह का शिलान्यास किया। भेरूसिंह, हरीसिंह, पंचायत समिति सदस्य अनीता, महेंद्र, सुरेंद्र, सोहन सिंह, मोहन सिंह, भगवान सिंह, रावजी कूकड़ा, रावजी धोटी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version