Site icon AR Live News

राजसमंद : बीडीओ ने किया पंचायत का निरीक्षण, नरेगा रजिस्टर अपडेट के निर्देश

rajsamand news

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज) । विकास अधिकारी नीता पारीक ने ग्राम पंचायत महासक्तियों कि मादड़ी पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत रिकॉर्ड, नरेगा रजिस्टर की जांच की और जॉब कार्ड अपडेशन नियमित करने के निर्देश दिये।

विकास अधिकारी पारीक ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राजसमन्द उत्साह चौधरी ने प्रतिदिन एक पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैैं। पंचायत भवन प्रत्येक कार्य दिवस में नियमित खुला रखने,पत्रावलियों को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित रहने मूवमेंट रजिस्टर में इंद्राज नही होने नरेगा में अनियमितता मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य विजय गुर्जर,ग्राम विकास अधिकारी विजय सिंह शक्तावत करणसिंह राव, रेखा वैरागी, हेमलता आमेटा व लेहरुदास वैरागी मौजूद थे।

लम्पी वायरस से पशुओं को बचाने ब्लॉक स्तर पर टास्ट फोर्स की जरूरत

भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने पशुओं में फैल रहे लम्पी वायरस की रोकथाम को लेकर महाराणा प्रताप पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि गोवंश में फैल रहे लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए पंचायत समिति स्तर पर टास्क फोर्स की जरूरत है। कोई भी पशु लम्पी बिमारी से ग्रसित नजर आए तो उसका तत्काल इलाज करवाना हम सब की जिम्मेदारी बनती है। सरपंच भी यह जिम्मेदारी तय करे कि वे जल्द से जल्द अपनी पंचायत में ऐसे गोवंश को चिन्हित कर ले जिनमे इस गम्भीर बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version