राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले के मोही कस्बे में बीती रात अज्ञात बदमाश तीन मकानों के ताले तोड़ सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर लाल खटीक पुत्र रोडी लाल खटीक के मकान में घुसकर 8 तोला सोना-चांदी के जेवरात और 10500 रूपए नगद चुरा ले गए। चोरों ने भंवर लाल रेगर पुत्र केरिंग रेगर के घर को भी निशाना बनाया और यहां से 3 तोला सोने के जेवरात चुरा ले गए। चोरी के समय घर वाले पास के कमरे में सो रहे थे, लेकिन उनको चोरी होने की रात को आहट भी सुनाई नहीं दी।
बाईक भी चुरा ले गए
चोरों ने पथवारी मोहल्ला स्थित कन्या लाल धोबी पुत्र नारायण लाल धोबी के घर को भी निशाना बनाया। यहां से मोटरसाइकिल चुरा ले गए। एक ही रात में तीन जगह चोरी की घटना होने पर कांकरोली थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

