Site iconSite icon AR Live News

प्रवेशोत्सव समारोह : कैरियर गारंटी की जानकारी दी

Shrinathji Institute of Biotechnology Mahavidyalaya Upali Odan RajsamandShrinathji Institute of Biotechnology Mahavidyalaya Upali Odan Rajsamand

व्यावसायिक पाठ्यक्रम का महत्व भी बताया

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद के उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले, बीबीए व बीकॉम विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव समारोह आयोजित हुआ।

प्राचार्या डॉ दीप्ति भार्गव ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम का महत्व बताने के साथ ही कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों और इंद्रा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रबन्धन शिक्षा के महत्व और कैरियर गारंटी की जानकारी दी। भार्गव ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा कॉलेज स्तर पर दो डिग्री एक साथ करने की अनुमति प्रदान की है। अब प्रत्येक विद्यार्थी तीन वर्ष में दो व्यावसायिक डिग्री कर पाएगा।

अभिभावको ने भी ली कई जानकारियां

कॉलेज स्टूडेंट आयुषी राजपूत, नेहा लोहार, महक, गरिमा लावती, नवीन सुथार ने अनुशासन पढ़ाई की प्रणाली,असाइनमेंट सिस्टम, शैक्षणिक भ्रमण मैनेजमेंट डेवलपमेंट गतिविधियों की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी के दौरान अभिभावकों ने भी विचार व्यक्त किए और कॉलेज फैकल्टीज पाठन प्रक्रिया, नौकरी के अवसर के बारे में सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य डॉ.आशुतोष डागा ने किया।

Exit mobile version