Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Village development officers protestVillage development officers protest

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा राजसमंद द्वारा शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला मंत्री दिनेश वर्मा ने बताया कि संघ द्वारा अपनी मांगोंं को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। उसके बावजूद सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार ने समय पर मांगे नहीं मानी तो 11 सितंबर से आंदोलन तेज किया जाएगा।

कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष राजेश जोशी, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष बालमुकुंद माली, उपाध्यक्ष करण सिंह राव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में निधि आचार्य, जितेंद्र सिंह झाला, रघुवीरसिंह, रामचंद्र, सुशील व लालसिंह सहित जिले के कई ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।

दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस ने की तैयारी

दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को लेकर राजसमंद में भी तैयारियां तेज हो गई है। तैयारियों को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य दिया है। उसके हिसाब से जिला पदाधिकारी तैयारी में लग गए है। वर्चुअल मीटिंग में पीसीसी मैंबर, कांग्रेेस के जिलाध्यक्ष,अग्रिम संगठन के जिला अध्यक्ष व विभिन्न प्रकोष्ठो के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

Exit mobile version