Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : जिला मुख्यालय पर खुलेगा फुलटाईम लीगल एंड डिफेंस ऑफिस

Full time legal and defense officeFull time legal and defense office

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार राजसमंद जिला मुख्यालय पर फुलटाईम लीगल एंड डिफेंस ऑफिस खुलेगा। इसके लिए चीफ लीग काउंसिल एड डिफेंस एवं असिस्टेट लीगल डिफेंस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम 12 सितंबर रखी गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार वैष्णव राजसमंद ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में मूल आपराधिक प्रकरणों, अपीलों एवं अन्य विधिक कार्यवाहियों में अभियुक्तगण की और से बेहतर पैरवी करने के लिए जिला न्यायालय परिसर राजसमंद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित भवन में फुलटाईम लीगल एंड डिफेंस ऑफिस खोला जाएगा।

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल नियुक्त होंगे

वैष्णव ने बताया कि इस कार्यालय के लिए एक चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल एवं एक असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल नियुक्त किए जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय राजसमंद की वेबसाईट एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट पर देखी जा सकती है। आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा करवाये जा सकते हैं।

न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार वैष्णव ने
मोही गांव में संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में 12 वृद्धजन की उपस्थिति दर्ज थी उनमें से 2 वृद्धजन मौके पर नहीं थे। वृद्धजनों से संवाद किया गया जिसमें उन्होंने भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। गृह में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। वैष्णव ने वृद्धजनों को रूचि अनुसार सृजनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि वृद्धजनों उत्साह बना रहे। निरीक्षण गृह कार्मिक चेतना रेगर ने आवश्यक जानकारी दी।

Exit mobile version