Site iconSite icon AR Live News

गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक : युवाओं,कार्मिकों व उद्यमियों के लिए अहम निर्णय

CM Ashok GehlotCM Ashok Gehlot

सार्वजनिक जवाबदेही, पारदर्शिता व जनसंतुष्टि के लिए अथाॅरिटी का गठन

जयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के युवाओं के हितों में अनेक अहम फैसले लिए गए हैं।
 बैठक में ईडब्ल्यूएस की आयु सीमा छूट के प्रावधानों में 4 सेवा नियमों को जोड़कर राजकीय नियुक्तियों के रास्ते खोले गए है। पंचायती राज एलडीसी भर्ती-2013 के 4000 पदों को भरने की कार्यवाही आगे बढ़ाकर और शिथिलन देकर राजकीय नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को सौगात दी है। इनके अलावा भी कई निर्णय लिए गए है।

राजस्थान सोशल एण्ड परफॉरमेंस ऑडिट अथोरिटी का होगा गठन

मंत्रिमंडल ने राजस्थान सोशल एंड परफॉरमेंस ऑडिट अथाॅरिटी का गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में सावर्जनिक जवाबदेही के साथ ही पारदशिर्ता, जनसहभागिता, जनसंतुष्टि व गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। राजकीय विभागों तथा उपक्रमों व योजनाओं/कायर्क्रमों को लागू करने वाली अन्य एजेंसीज के कार्य निष्पादन का आंकलन भी हो सकेगा। अथाॅरिटी में चिकित्सक, इंजीनियर, आकिर्टेक्ट, सांख्यिकीविद्, अथर्शास्त्री, प्रोफेसर, सूचना तकनीक विशेषज्ञ, कर विशेषज्ञ, पीएफएम विशेषज्ञ व अन्य विभिन्न डोमेन के विशेषज्ञों को आवश्यकतानुसार रखा जाएगा। 

ईडब्ल्यूएस को राहत, शेष 4 सेवा नियमों में भी अधिकतम आयु में छूट

मंत्रिमंडल ने आथिर्क रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्याथिर्यों को राहत प्रदान की है। आवेदन की अधिकतम आयु सीमा छूट में शेष रहे 4 सेवा नियमों को भी शामिल करने पर मोहर लगाई गई है। अब ‘राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक सेवा (महाविद्यालय शाखा) नियम, राजस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, राजस्थान होमगाडर् अधीनस्थ सेवा नियम एवं राजस्थान विश्राम भवन (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम में भी आयु सीमा में छूट मिलेगी। इससे निधार्रित आयु सीमा पार कर चुके ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में लाभ मिलेगा। 

पुनर्नियुक्ति सेवानिवृत्त कामिर्कों को मूल वेतन पर मिलेगा एचआरए

मंत्रिमंडल ने राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1966 में संशोधन करते हुए सेवानिवृत्त कामिर्कों के हित में अहम फैसला किया है। अब सेवानिवृत्त कमर्चारी जिनकी पे-माइनस पेंशन के आधार पर पुनर्नियुक्ति की जाती है, उनको अब मकान किराया भत्ता (एचआरए) सेवानिवृत्ति की दिनांक को उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंतिम मूल वेतन पर देय होगा। साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधा आरजीएचएस  के अंतगर्त देय होगी।

पैलेस ऑन व्हील्स का संचालन अब o&m  माॅडल पर

 विदेशी पयर्टकों के बीच प्रसिद्ध पैलेस आॅॅन व्हील्स फिर से शुरू होगी। अब ट्रेन को वर्ष 2022-23 से भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव ट्रेन पाॅलिसी‘ के अंतगर्त संचालन एवं रखरखाव माॅडल पर संचालित किया जाएगा। इससे राजस्थान पयर्टन विकास निगम को प्रतिवर्ष एक निश्चित राजस्व प्राप्त होगी। निजी सहभागिता से ट्रेन में पयर्टकों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन का संचालन अक्टूबर 2022 से प्रस्तावित है। ट्रेन का स्वामित्व आरटीडीसी के पास ही रहेगा। 

ये बड़े निर्णय भी लिए गए

Exit mobile version