बैंकॉक (एआर लाइव न्यूज)। थाईलैंड की एक अदालत ने बुधवार को विपक्षी दलों द्वारा दायर एक याचिका पर फैसला लंबित रहने तक प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओ-चा को पद से निलंबित करते हुए उनके आठ साल के कार्यकाल की अवधि की समीक्षा का फैसला सुनाया। जिसके बाद फिलहाल उप प्रधानमंत्री (पूर्व सेना प्रमुख) प्रवित वोंगसुवान के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने की संभवना है।
जानकारी के अनुसार थाईलैंड के संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री का कार्यालय आठ साल का होता है। विपक्षी दलों द्वारा एक मामला सामने आया है कि 2014 में एक सैन्य तख्तापलट में सत्ता पर कब्जा करने वाले प्रयुथ ने बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किया था। 2019 में सैन्य सरकार निर्देशित चुनाव के तहत प्रयुथ दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए। प्रधानमंत्री प्रयुथ के कार्यालय की अधिकतम अवधि की समाप्ति पर विपक्ष ने न्यायालय में याचिका लगाई थी। जिसको स्वीकार करने के बाद न्यायालय ने आज फैसला सुनाया।

