Site iconSite icon AR Live News

काहिरा के चर्च में लगी आग, 41 लोगों की मौत

41 dead in fire of church in misra khaira41 dead in fire of church in misra khaira

काहिरा,(एआर लाइव न्यूज)। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक चर्च में रविवार को आग लग गयी, हादसे में 41 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 14 लोग घायल हैं। काहिरा के इम्बाबा की घनी आबादी वाले इलाके में अबू सेफीन चर्च बनी है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। हालां कि कारणों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।

राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। मैं इस घटना से दुखी हूं। किसी को समस्या होने पर हर संभव मदद की जाएगी।

Exit mobile version