Site iconSite icon AR Live News

कावड़ यात्रा में दिखी शिव भक्ति


उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आयड़ क्षेत्र में स्थित गंगू कुंड से उबेश्वर महादेव तक मंगलवार को निकली कावड़ यात्रा में शिव भक्ति का उत्साह झलकता नजर आया।
शिव महोत्सव समिति की ओर से निकली 17 वीं कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगू कुंड से जल लेकर पैदल-पैदल उबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। शिव भक्तों ने यहा उबेश्वर महोदव जी को जल चढ़ाकर शिश नवाया और मेवाड़ में अच्छी बारिश की कामना भी की। आयोजन समिति के यज्ञ नारायण शर्मा सहित कई शिव भक्त कावड़ यात्रा में व्यवस्था संभालते नजर आए। इस दौरान जगह धर्म प्रेमियों ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया।

फोटो में देखे कावड़ यात्रा का उत्साह

गंगू कुंड से कावड़ में जल भरा
गंगू कुंड से कावड़ यात्रा का आगाज
दो साल बाद निकली कावड़ यात्रा ने बढ़ाया जन उत्साह
शिव भक्ति ऐसी कि उत्साह से आगे बढ़ते चले कदम
उबेश्वर जी में भक्तों ने प्रसाद पाया
उबेश्वर जी को चढ़ाया गंगू कुंड का जल
Exit mobile version