Site icon AR Live News

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति: सीजेआई ने मुर्मू को दिलाई राष्ट्रपति पद की शपथ

Droupadi Murmu takes oath as 15th President of india

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद भवन में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। मुर्मू को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केंद्रीय हॉल तक ले गए। इसके बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने उन्हें शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति बनी हैं।

राष्ट्रपति चुनाव की 22 जुलाई को मतगणना हुई थी। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को मतगणना समाप्त होने के बाद आधिकारिक तौर पर देश का 15वां राष्ट्रपति घोषित किया गया। मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को 6,76,803 के मूल्य के साथ 2,824 वोट मिले थे, जबकिउनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 3,80,177 के मूल्य के साथ 1,877 वोट मिले।

द्रौपदी मुर्मू ने पार्षद से राष्ट्रपति तक का राजनीतिक सफर तय किया

Exit mobile version