Site iconSite icon AR Live News

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया शुरू

sri-lanka-parliament-to-begin-process-of-elect-new-presidentsri-lanka-parliament-to-begin-process-of-elect-new-president

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

कोलंबो,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर जाने के बाद अब सांसदों ने नए राष्ट्रपति को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुने गए राष्ट्रपति 2024 तक चलने वाला शेष कार्यकाल पूरा करेंगे, जिसे राजपक्षे छोड़कर चले गए हैं।

श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। नए राष्ट्रपति जब तब नहीं चुन लिए जाते, विक्रमसिंघे ही राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

इस दौरान राजधानी कोलंबो में संसद भवन की चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सैनिकों तैनात हैं और संसद के आस-पास सड़कों पर आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल रहे विक्रमसिंघे ने कहा कि वे संसद को अधिक शक्तिशाली बनाने, कानून व्यवस्था बहाल करने और विद्रोहियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की दिशा में मजबूत कदम उठाएंगे।

Exit mobile version