Site iconSite icon AR Live News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की चुनावी सभा में गोली मारकर हत्या

japan ex pm shinzo abe gunshot in election campaignjapan ex pm shinzo abe gunshot in election campaign

टोकयो,(एआर लाइव न्यूज)। जापान के नारा शहर में शुक्रवार को चुनावी सभा में भाषण देने के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गयी। सीने में गोली लगने से शिंजो आबे भाषण देते-देते वहीं गिर गए, बेहद नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी है।

हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के अनुसार हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।

जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने गोली पीछे से मारी, लेकिन गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा और उनके दिल सहित शरीर के अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आबे को नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

उच्च सदन के चुनाव के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे शिंजो आबे

जानकारी के अनुसार जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसी चुनाव की कैंपेनिंग के लिए शिंजो आबे सड़क पर एक छोटी सभा को संबोधित कर रहे थे। वे भाषण दे ही रहे थे कि अचानक से पीछे से उन्हें एक हमलावर ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से शिंजो वहीं गिर गए। सभा में अफरा-तफरी मच गयी। शिंजो के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया।

Exit mobile version