Site iconSite icon AR Live News

यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा

uk pm boris johnson resignsuk pm boris johnson resigns

लंदन,(एआर लाइव न्यूज)। यूके प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। करीबी सहयोगियों के एक के बाद एक इस्तीफा देने के बाद बोरिस जॉनसन को भी इस्तीफा देना पड़ा। बोरिस के इस्तीफ के बाद अब जल्द ही पार्टी नए लीडर की घोषणा करेगी।

ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस ने शांति और एकता का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने सही निर्णय लिया है। बोरिस के नेतृत्व में सरकार की कई उपलब्धियां थीं, ब्रेक्सिट, टीके और यूक्रेन का समर्थन करना। हमें अब शांति और एकता की जरूरत है।

58 वर्षीय बोरिस जॉनसन कई विवादों और आरोपों के बावजूद तीन वर्षों तक सत्ता में बने रहे। उन पर समर्थकों को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाने के आरोप लगे। उन पर आरोप लगे कि उन्होंने संसद को भी इस मामले में सही जानकारी नही दी।

Exit mobile version