Site iconSite icon AR Live News

खान विभाग में घूसखोरी: विजिलेंस शाखा का सहायक खनिज अभियंता 50 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार

acb arrests mining engineer of vigilance in rajsamandacb arrests mining engineer of vigilance in rajsamand

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने शनिवार को खान विभाग की विजिलेंस शाखा के सहायक खनिज अभियंता राजेन्द्र लालस को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कार्यालय में सहायक खनिज अभियंता राजेन्द्र लालस के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके गिट्टी क्रेशर प्लांट को सुचारू रूप से चलने देने एवं निरीक्षण के दौरान नाजायज परेशान नहीं करने की एवज में सहायक खनिज अभियंता सर्तकता राजेन्द्र लालस 1 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है।

राजसमंद में एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया, तो रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर शनिवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही की। परिवादी से जैसे ही सहायक खनिज अभियंता राजेन्द्र लालस ने रिश्वत राशि के 50 हजार रूपए प्राप्त किए, एसीबी टीम ने दबिश देकर उसे धरदबोचा।

एसीबी टीम ने राजेन्द्र लालस को गिरफ्तार करने के बाद सके वर्तमान आवास की तलाशी ली। जहां एसीबी टीम ने अलमारी से 1 लाख 35 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

Exit mobile version