Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान की 4 सीटों सहित 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव घोषित : 10 जून को मतदान

57 rajya sabha seats election on 10 june four seats of rajasthan57 rajya sabha seats election on 10 june four seats of rajasthan

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों का चुनाव कार्यक्रम गुरूवार को घोषित कर दिया गया है। राजस्थान में भी 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को राज्यसभा सीटों के चुनावों घोषणा कर बताया कि 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

राज्यसभा चुनाव की 24 मई को अधिसूचना के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 31 मई तक नामांकन का अंतिम दिन होगा, 3 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी और 10 जून शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

राज्य की 4 सीटों में 2 सीटें बहुमत के आधार पर कांग्रेस की होना तय

राजस्थान में खाली होने जा रही 4 सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन, ओम प्रकाश माथुर, केजे अलफोंस और रामकुमार वर्मा की सीट खाली होगी। बहुमत के आधार पर 2 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना करीब तय है। 2 सीट में से 1 सीट पर कड़ी टक्कर होने का अनुमान लगाया जा रहा है, भाजपा, कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए एक सीट पर बहुमत हासिल करना आसान नहीं होगा।

Exit mobile version