Site iconSite icon AR Live News

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

sri lankan pm mahinda rajapaksa resigns amid economic crisissri lankan pm mahinda rajapaksa resigns amid economic crisis

एआर लाइव न्यूज। आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री एम महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि देश सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा उस दिन आया है, जब श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है और सेना के जवानों को राजधानी में तैनात किया गया है। शुक्रवार को एक विशेष कैबिनेट बैठक में, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार आधी रात से आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

Exit mobile version