Site iconSite icon AR Live News

कराची विश्वविद्यालय में महिला सुसाइड बॉम्बर ने किया विस्फोट, चार की मौत

four killed by female suicide bomber attack in karachi university pakistanfour killed by female suicide bomber attack in karachi university pakistan

कराची,(एआर लाइव न्यूज)। पाकिस्तान के अलगाववादी समूह की एक महिला हमलावर ने मंगलवार को कराची विश्वविद्यालय में बम विस्फोट कर दिया। इस आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हुई है। महिला ने खुद को बम से तब उड़ाया जब उसके पास से कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनी बस गुजर रही थी।

पाकिस्तान के अलगाववादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि पाकिस्तान में यह एक महिला हमलावर द्वारा पहला आत्मघाती हमला था। अलगाववादी संगठन के नेता टेलीग्राम पर एक बयान में कहा द बलूच लिबरेशन आर्मी आज के आत्म-बलिदान हमले की जिम्मेदारी लेता है।

सीसीटीवी में कैद हुआ विस्फोट का पूरा घटनाक्रम कराची

अलगाववादी पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में अत्यधिक खनन और ऊर्जा परियोजनाओं का विरोध कर रहे हैं कि स्थानीय लोगों को इन परियोजनाओं के नाम से उनकी जमीनों से धकेला जा रहा है, सथ ही इन परियोजनाओं के आने से स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कराची पुलिस ने पुष्टि की कि मिनीबस चालक और कन्फ्यूशियस संस्थान के तीन कर्मचारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

विश्वविद्यालय के अंदर कन्फ्यूशियस संस्थान के गेट के पास एक महिला आती है। उसके पास एक बैग भी होता है। जैसे ही संस्थान के कर्मचारियों को लेकर आ रही मिनीबस गेट के पास पहुंचती है, तो वहां खड़ी महिला आत्मघाती विस्फोट कर देती है।

Exit mobile version