Site iconSite icon AR Live News

कोरोना चौथी लहर की आहट: दिल्ली में मास्क अनिवार्य हुआ,

मास्क नहीं पहनने पर देना होगा 500 रु जुर्माना

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली डिजास्टर मैनेजरमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने बुधवार को इस संबंध हुई बैठक में यह फैसला लिया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे।

डीडीएमए कोरोना के नए वेरिएंट बी.1.10 और बी.1.12 के खतरे को देखते हुए कोरोना संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेज रहे हैं।

बुधवार को पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 632 नए केस की पुष्टि हुई है। दिल्ली में संक्रमण दर 4 42 प्रतिशत है। दिल्ली में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1900 से ज्यादा हो गई।

दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। मुंबई में भी पिछले घंटे में कोविड के 85 नए मामले आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस रिकॉर्ड किए गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गई।

Exit mobile version