उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद और पाली जिले के बॉर्डर पर स्थित देसूरी की नाल में बुधवार सुबह हुए स्लीपर कोच बस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 30 सवारियां घायल हुई हैं। सवारियों से भरी बस एमपी से पाली की ओर जा रही थी। देसूरी की नाल में पंजाब मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और पहाड़ से टकरा गयी। हादसे की सूचना पर राजसमंद के चारभुजा जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि बस एमपी से पाली जा रही थी। सवारियों ने सुबह गढ़बोर में चारभुजानाथ के मंगला दर्शन किए और उसके बाद पाली के लिए रवाना हुए थे। पंजाब मोड़ पर टर्न लेते समय बस अचानक अनियंत्रित हो गयी और पहाड़ से टकरा गयी। हादसे की सूचना पर कलेक्टर निलाभ सक्सेना और एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को मोरचरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दी गयी है।

