Site iconSite icon AR Live News

पाकिस्तान की सियासत में भूचाल: 31 मार्च को होगा फैसला, इमरान सरकार का गिरना करीब तय

no confidence motion against imran khan government pakistan national assemblyno confidence motion against imran khan government pakistan national assembly

इस्लामाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। सरकार का गिरना करीब तय माना जा रहा है। इसका फैसला 31 मार्च को होगा। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 31 मार्च को बहस होगी और इसके बाद वोटिंग होगी।

इमरान सरकार में गठबंधन पार्टी एमक्यूएम-पी ने भी अपना गठबंधन सरकार से खत्म कर विपक्ष के साथ जाने का फैसला ले लिया है। एमक्यूएम-पी के 7 सांसद हैं।

इमरान सरकार के पास अब सिर्फ 164 सांसद बचे हैं, नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 का आंकड़ा होना जरूरी है। इमरान ने मंगलवार को अपनी पार्टी के सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। विपक्ष के पास 177 सांसदों का समर्थन है, ऐसे में तख्ता पलट होना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version