Site iconSite icon AR Live News

कटारिया जी कृपा करके आप बीपी को कंट्रोल रखो, नहीं तो आपके घर वाले मुझे उलाहना देंगे : गहलोत

cm ashok gehlot and opposition leader gulab chand kataria in rajasthan vidhansabha budget session after holi festivalcm ashok gehlot and opposition leader gulab chand kataria in rajasthan vidhansabha budget session after holi festival

विधानसभा में सीएम ने नेता प्रतिपक्ष पर किए कई कटाक्ष

गहलोत ने प्रदेश के लिए कई घोषणाएं भी की

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित भाजपा के कई नेताओं पर खूब कटाक्ष किए। गहलोत ने प्रदेश के लिए कई घोषणाएं भी की।

गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को कहा कि “आप ऐसे बोलते है भावुक होकर, कभी भावुकता, कभी कठोरता पता ही नहीं पड़ता। ऊपर नीचे बीपी(ब्लड प्रेशर) चलती रहती है आपकी। कृपा करते बीपी को कंट्रोल रखो आप। इसके बाद गहलोत ने गिलास से पानी पिया और फिर आगे बोलना शुरू किया और कहा कि आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि बीपी कंट्रोल रहे आपकी। वरना आपके घर वाले मुझे ओलिंबा (उलाहना) देंगे कि आप इनका ध्यान नहीं रखते हो। सदन का नेता हुंं तो स्वाभाविक है कि इतना अधिकार तो आपकी फैमिली वालों का बनता है। तो कृपया कर आप ध्यान रखे बोलते वक्त कि क्या बोल रहे हो।”

गहलोत ने कटारिया पर ऐसे शाब्दिक बाण भी छोड़े

सीएम गहलोत बोले हमें मालूम है कि आप जानबुझकर बोलते हो। आपकी पार्टी की मास्टरी है मार्केटिंग करने की। काम कम करो और मार्केटिंग ज्यादा करो। आपके बोलने की भाषा और तरकीब और बोलने की आपकी अदा ऐसी है कि लोग समझने लगते है कि ये ठीक बोल रहे है। मानो आर्थिक एक्सपर्ट होंगे आप।

गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तो हमेशा अपने अंदाज में बोलते है। अंदाज को बदलना भी चाहिए कभी-कभी। क्यों कि वो पूरा समय आंकड़ों पर ले लेते है, लेकिन आप पूरा भाषण ही आंकड़ों पर देंगे तो कैसे काम चलेगा। आपमें कितनी कारीगरी है, आप तो पत्थर में भी जान डाल देते हो। यह समझ से परे है कि आप ये आंकड़े लाते कहां से हो।

उदयपुर के लिए ये प्रमुख घोषणाएं हुई

उदयपुर के खेलगांव में 25 मार्च से होगी 21वीं राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैम्पियनशिप, देशभर के 300 से अधिक तैराक लेंगे हिस्सा #NationalParaSwimmingChampionship #Paraswimming #Udaipur #narayansevasansthan
Exit mobile version