Site icon AR Live News

रूस-यूक्रेन जंग : पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बौखलाए रूस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश करने की दी चेतावनी

russia warns sanctions could cause international space station to crash

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के आज 17 दिन हो गए हैं। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार बमबारी और हमले कर रही है। रिहायशी इलाकों पर हो रहे हमलों से यूक्रेनी नागरिक मारे जा रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी देशों के रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से रूस बौखलाए रूस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को क्रैश करने की धमकी दी है।

रशियन स्पेस एजेंसी के प्रमुख रोस्कोस्मोस ने शनिवार को चेतावनी दी है कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के संचालन को बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इससे स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है और यह 500 टन वजनी स्ट्रक्चर क्रैश होकर समुद्र या जमीन पर कहीं भी गिर सकता है।

दो हिस्सों में बंटा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को दो हिस्से में डिवाइड किया गया है। एक हिस्से को रूस ऑपरेट करता है, तो दूसरे को अमेरिका। 1998 में रूस और अमेरिका के एस्ट्रोनॉट ने एक साथ इस स्पेस स्टेशन में कदम रखा था। तब से ही दोनों की बीच साझेदारी जारी है। यहां दोनों के तालमेल से 21वीं सदी की कई महत्वपूर्ण खोजों भी हई है।

अमेरिका की रूस को चेतावनी

इधरए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है, अगर रूस ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह इसकी गंभीर कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा, अगर नाटो और रूस में सीधी लड़ाई हुई तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।

Exit mobile version