Site iconSite icon AR Live News

पेशावर मजिद में हुआ आत्मघाती हमला : 30 नमाजियों की मौत

30 killed in suicide bomb blast in mosque during friday congregation in peshawar pakistan30 killed in suicide bomb blast in mosque during friday congregation in peshawar pakistan

पेशावर,(एआर लाइव न्यूज)। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 30 नमाजियों की मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार पेशावर के कोचा रिसालदार क्षेत्र में किस्सा ख्वानी बाजार स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोग इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश कर वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक मस्जिद में धमाका हो गया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Exit mobile version