Site iconSite icon AR Live News

यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना, धमाकों से दहला कीव: 137 यूक्रेनियाई नागरिक मारे गए

russia ukraine conflictrussia ukraine conflict

कीव,(एआर लाइव न्यूज)। रूस और यूक्रेन के मध्य शुरू हुई जंग दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में भी घुस गयी है। शुक्रवार तड़के कीव में कई बड़े धमाके हुए हैं। रूस कीव के रिहायशी इलाकों में भी लगातार बमबारी कर रहा है। इन हमलों में 137 यूक्रेन नागरिक मारे जा चुके हैं।

देश पर रूसी सैन्य हमलों से बचने के लिए यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में हजारों लोगों ने भूमिगत मेट्रो स्टेशनों, सब-वे जैसे अंडरग्राउंड स्थानों पर शरण ली है। यहां हजारों की संख्या में यूक्रेनियों ने रात बिताई और अब उनके पास खाने-पीने के सामान की किल्लत भी होने लगी है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश को संबोधित किया

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रूसी सेन्य हमलों में 137 यूक्रेनियाई नागरिक मारे गए हैं, जबकि 316 लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कीव पर कई रूसी मिसाइल हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि रूसी सेना सैन्य और रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रही है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन जब तक अपना बचाव करेगा, जब तक कि रूसी सैन्य हमले बंद नहीं हो जाते हैं। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के अलावा और ज्यादा कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

बड़ा शरणार्थी संकट

संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के संभावना जताई है कि हज़ारों यूक्रेनी नागरिक अपने घर छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण के लिए पहुंच रहे हैं। यूक्रेन के पश्चिम में स्थित पोलैंड ने युद्ध शरणार्थियों के लिए अपनी सीमा पर स्वागत केंद्र भी स्थापित किए हैं।

भारत अपने नागरिकों को पोलैंड के रास्ते निकालेगा

जानकारी के अनुसार भारत ने यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को पोलैंड के रास्ते निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। भारत ने यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

रूस के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन

रूसी राष्ट्रपति पुतिल के खिलाफ न्यूयॉर्क में मार्च निकाला गया। मैनहट्टन की सड़कों पर हजारों लोगों ने यूक्रेनी फ्लैग लपेटकर और तख्तियां हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। जबकि रूस में अंदर भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के दर्जनों शहर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें 1700 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से यूक्रेन राष्ट्रपति की बातचीत

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ट्वीट करते बताया है कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन से बात की है। उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के साथ ही अन्य देशों से भी समर्थन की अपील की है।

वर्ल्ड बैंक यूक्रेन को आर्थिक मदद देने को तैयार हो गया है।

Exit mobile version