Site iconSite icon AR Live News

रूस ने परमाणु युद्धाभ्यास शुरू किया : रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन में धमाके किए

russia ukraine crisis russia extends troop drills and ukraine appeals for cease firerussia ukraine crisis russia extends troop drills and ukraine appeals for cease fire

एआर लाइव न्यूज। यूक्रेन और रूस के मध्य युद्ध की आशंका के बीच रूस ने बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के साथ ही परमाणु युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है। रूस के इस युद्धाभ्यास को देखकर माना जा रहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इधर यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों ने भी कई जगह धमाके किए हैं, इसमें यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत की खबर आ रही है।

बेलारूस में रूसी सेनाओं का एक बड़ा दल पहुंच गया है। इतनी बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों की उपस्थिति से आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया जा सकता है।

पश्चिमी नेताओं ने भी अलर्ट किया है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने के लिए करीब 150,000 रूसी सैनिकों, युद्धक विमानों और उपकरणों के साथ तैयार है। रूस ने शनिवार को परमाणु अभ्यास के साथ-साथ बेलारूस में पारंपरिक अभ्यास भी किया। काला सागर में तट पर नौसैनिक अभ्यास चल रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत कर इसके समाधान की कोशिश करने की अपील की है और ट्विटर पर संघर्ष विराम की अपील की।

Exit mobile version