Site iconSite icon AR Live News

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन-रूस विवाद के राजनयिक समाधान तलाशने की अपील की

UN security council meets to discuss on Ukraine russia crisisUN security council meets to discuss on Ukraine russia crisis

UN security council meets to discuss on Ukraine russia crisis

एआर लाइव न्यूज। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने यूक्रेन में जारी संकट के राजनयिक समाधान तलाशने की अपील की है। सुरक्षा परिषद की हुई सालाना बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं, मैं यहां आज युद्ध शुरू करने नहीं, बल्कि उसे रोकने आया हूं। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका को सूचनाएं मिली हैं कि 150000 रूसी सैनिक यूक्रेन के पास मौजूद हैं और वे आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहे हैं।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने परिषद को ब्लिंकन से ठीक पहले संबोधित किया, अपने संबोधन में उन्होंने यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों के जमावड़े के संबंध में कुछ नहीं कहा, बल्कि यूक्रेन पर मिंस्क समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया। उनके अनुसार यह समझौता पूर्वी यूक्रेन में असैन्य संघर्ष के समाधान का एकमात्र कानूनी उपाय है।

सुरक्षा परिषद की सालाना बैठक रूस ने बुलाई थी और बैठक का मकसद मिंस्क समझौते को लागू कराना तथा पूर्वी यूक्रेन में शांति बहाल करना है। इस सत्र में वे देश भी शामिल हुए जो सीमा सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर रूस के विरोध में हैं।

Exit mobile version