Site iconSite icon AR Live News

फिलीपींस भारत से खरीदेगा ब्रह्मोसः पहली बार होगा ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल का निर्यात

brahmos missile deal with philippinesbrahmos missile deal with philippines

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत की ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल को फिलीपींस खरीदेगा। फिलीपींस ने एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खरीद को मंजूरी दे दी है। ऐसे में भारत पहली बार ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल का निर्यात करेगा।

ये सौदा करीब 37.49 करोड़ डॉलर में हुआ है। फिलीपींस की नौसेना के तटीय रक्षा रेजिमेंट में सबसे पहले ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती की जाएगी।

ब्रह्मोस मिसाइल के लिए ये पहला विदेशी ऑर्डर है। इसके अलावा भारत कुछ और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ ब्रह्मोस को लेकर बातचीत कर रहा है।

Exit mobile version