Site iconSite icon AR Live News

हेलिकॉप्टर हादसा : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी हुए शहीद

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास 8 दिसंबर को वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रेश होने से गंभीर रूप से घायल हुए शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी बुधवार निधन हो गया है। उनकी शहादत पर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी शोक जताया है।

कुन्नूर के पास हुए हादसे में सीडीएस बिपिन रावत सहित कुल 13 लोग शहीद हो गए थे। हादसे में एक मात्र कैप्टन वरुण सिंह ही जिंदा बचे थे। हादसें के बाद उनको गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया।

बड़ी उम्मीद जताई जा रही थी कि वरूणसिंह का जीवन बच जाएगा। डॉक्टरों की टीम के अथक प्रयासों के बावजूद वरूणसिंह को बचाया नहीं जा सका। बुधवार को जैसे ही उनके निधन की खबर आयी तो इस हादसें के जख्म और ज्यादा गहरे हो गए।

Exit mobile version