Site iconSite icon AR Live News

इंडोनेशिया में भूकंप : 7.4 की रही तीव्रता

जकार्ता(एआर लाइव न्यूज)। भूकंप के झटकों से  मंगलवार सुबह इंडोनेशिया की धरती थर्रा गई। भूकंप की तीव्रता 7.4 बतायी जा रही है।

इंडोनेशिया में मंगलवार सुबह अचानक तेज कंपन हुआ। भूकंप के तेज झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। इंडोनेशिया में मौमेरे से 95 किमी उत्तर पूर्वी नुसा तेंगारा में इतनी तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। इससे लोगो में भय व्याप्त नजर आ रहा है।

अचानक इतनी तीव्रता का भूकंप आने से हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि सरकार ने जरूरत अनुसार बचाव और राहत कार्य तेजी से शुरू कर दिए है। 

Exit mobile version