Site iconSite icon AR Live News

देश को 21 साल बाद मिला मिस यूनिवर्स का ताज: 21 साल की हरनाज बनीं मिस यूनिवर्स 2021

miss universe 2021 harnaaz sandhu won the crown -2miss universe 2021 harnaaz sandhu won the crown -2

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू के सिर पर सज गया है। इजरायल के ईलात में हुए मिस यूनिवर्स 2021 के ग्रैंड फिनाले में हरनाज संधू विनर रहीं और पिछले साल की विनर ने हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया। इस जीत के साथ ही देश ने 21 साल बाद यह ताज वापस जीता है। इससे पहले सन 2000 में लारा दत्ता ने और 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता था।

21 साल की हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री की है। उन्हें एक्टिंग, डांसिंग, स्विमिंग और हॉर्स राइडिंग पसंद है।

मिस यूनिवर्स 2021 में 81 देशों की प्रतिनिधि मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए ये ग्रांड फिनाले तक पहुंची, लेकिन टॉप 3 में भारत की हरनाज संधू, साउथ अफ्रीका की Lalela Mswane और Paraguay की Nadia Ferreira ही पहुंची। इनमें हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया।

Exit mobile version