एआर लाइव न्यूज। ईरान इन दिनों ब्रेन ड्रेन की समस्या से जूझ रहा है। ब्रेन ड्रेन मतलब ईरान में बड़ी संख्या लोग देश छोड़कर जा रहा हैं। कोविड-19 के दौरान देश में उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बाद से लोग ऐसा कर रह हैं। इनमें उन लोगों की संख्या ज्यादा है जो उच्च शिक्षा लिए हुए हैं और दूसरे देशों में नौकरी लेकर अपना देश छोड़ दूसरे देश जा रहे हैं।
कोरोना महामारी के दौरान ईरान के लिए ब्रेन ड्रेन चिंता का विषय इसलिए भी बन गया है, क्यों कि देश छोड़कर जाने वाले लोगों में मेडिकल सर्विस से जुड़े लोग भी हैं। ईरान को चिंता है कि इस तरह से कहीं देश में विशेषज्ञ डॉक्टर्स और नर्स की कमी न हो जाए। इस स्थिति में उन्हें विदेशों से चिकित्सा कर्मियों की भर्ती करनी पड़ेगी।

