Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में सभी स्कूल बंद: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

delhi schools closed from 3 december due to pollutiondelhi schools closed from 3 december due to pollution

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। सभी स्कूल अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि स्कूल कब खुलेंगे, इस पर फैसला प्रदूषण की स्थिति के अनुसार ही लिया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार, दिल्ली में केजरीवाल सरकार की फटकार लगाते हुए 24 घंटे का समय दिया। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि अगर प्रदूषण कम करने के लिए 24 घंटे में कड़े कदम नहीं उठाए गए तो सुप्रीम कोर्ट टास्क फोर्स का गठन करेगा।

दिल्ली वायु प्रदूषण के मामले में दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना हुआ है। प्रदूषण के चलते कई लोगों खासकर बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version