नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश में 15 दिसंबर से शुरू होने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फैसले पर रोक लगा दी गयी है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दुनिया में बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में 15 दिसंबर से देश में इंटरनेशनल फ्लाइट्स चालू नहीं होंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमिक्रॉन को लेकर समीक्षा बैठक की थी, उनकी इस बैठक के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने विदेश से आने वाले लोगों की सख्त निगरानी करने और 15 दिसंबर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के फैसले की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। डीजीसीए ने कहा है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स को चालू करने के संबंध में अगली तारीख की घोषणा कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की स्थिति की समीक्षा के आधार पर की जाएगी।

