Site iconSite icon AR Live News

मेसी विश्व फुटबॉल में सातवीं बार बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीः “ballon d’or 2021” का खिताब जीता

messi wins ballon d'or 2021messi wins ballon d'or 2021

एआर लाइव न्यूज। पेरिस सेंट-जर्मेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी विश्व फुटबॉल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल का सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉलर का ballon d’or 2021 खिताब जीता है। यह खिताब उन्होंने सातवीं बार जीता है।

34 वर्षीय मेसी ने इस साल अपने देश अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताने में मदद की और 2021 में ही उन्होंने 40 अंतरराष्ट्रीय गोल किए, जिनमें से 28 बार्सिलोना, चार अपने नए फ़्रेंच क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन और आठ अर्जेंटीना के लिए किए।

इस साल के समारोह में बायर्न म्यूनिख और पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की दूसरे, चेल्सी और इटली के मिडफील्डर जोर्जिन्हो तीसरे और रियल मैड्रिड के फ़्रेंच स्ट्राइकर करीम बेंजेमा चौथे स्थान पर रहे हैं।

2008 से 2019 के बीच सिर्फ एक साल को छोड़कर ये पुरस्कार मेसी या रोनाल्डो ने ही जीता है। सिर्फ 2018 में इसे क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोड्रिच ने जीता था। गत वर्ष कोरोना के चलते यह पुरस्कार नहीं दिया गया था।

Exit mobile version