Site iconSite icon AR Live News

Facebook अब Meta कहलाएगा: सीईओ जकरबर्ग ने कंपनी के नए नाम की घोषणा की

facebook changes company name to meta CEO Mark Zuckerberg announce company new name metafacebook changes company name to meta CEO Mark Zuckerberg announce company new name meta

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है, फेसबुक अब मेटा नाम से जानी जाएगी। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के कनेक्ट इवेंट में कंपनी के नए नाम मेटा की घोषणा की है। कंपनी मेटावर्स विजन के लिए 10 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च करेगा। जकरबर्ग ने कहा कि वह फेसबुक को मेटा के रूप में रीब्रांड करेंगे।

लंबे समय से फेसबुक के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी। अब उसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और फेसबुक का नया नाम मेटा कर दिया गया है। कहा जाता है कि मार्क जुकरबर्ग इसे एकदम अलग पहचान देना चाहते हैं। एक ऐसी जहां फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर ना देखा जाए, अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए फेसबुक का नाम बदल मेटा किया गया है

बता दें कि फेसबुक के डेली एक्टिव यूजर्स 1.93 बिलियन तक पहुंच गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत या 110 मिलियन अधिक हैं। जबकि महीनों के एक्टिव यूजर्स में पिछले वर्ष की तुलना में 170 मिलियन या 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फेसबुक वर्तमान में 68,177 लोगों को रोजगार दे रहा है जो साल-दर-साल 20 प्रतिशत की वृद्धि है।

Exit mobile version