Site iconSite icon AR Live News

सीरिया की राजधानी में सैन्य बस पर बम ब्लास्ट, 14 सैनिकों की मौत

14 soldiers killed in bomb blast hit military bus in Damascus syria14 soldiers killed in bomb blast hit military bus in Damascus syria

सीरिया,(ARLive news)। युद्ध प्रभावित देश सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार को सैन्य बस पर लगातार हुए दो बम ब्लास्ट में 14 सैनिकों की मौत हो गयी है। यह हादसा तब हुआ जब बस जिस्र अल-रईस पुल के नीचे से गुजर रही थी।

गौरतलब है कि सीरिया पिछले लंबे समय से गृहयुद्ध से जूझ रहा है। हमले के तुरंत बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 10 लोग मारे गए। गौरतलब है कि यह क्षेत्र विद्रोही समूहों का आखिरी गढ़ है, जो 2011 से राष्ट्रपति बशर अल-असद को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

2017 के बाद सबसे ज्यादा घातक हमला

बुधवार को सैन्य बस पर हुआ हमला 2017 के बाद से सबसे घातक बताया जा रहा है। 2017 में आईएस संगठन ने न्यायालय परिसर में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 31 लोग मारे गए थे।

Exit mobile version